{"_id":"69d407be8616749b24046219","slug":"court-gave-instructions-for-fir-amethi-news-c-96-1-ame1002-162783-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कोर्ट ने दिए एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कोर्ट ने दिए एफआईआर के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सुल्तानपुर के गोराबारिक अमहट निवासी गदीर अली की ओर से दायर वाद की सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मुंशीगंज थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। गदीर अली ने पांच लोगों पर जमीन के एग्रीमेंट के बावजूद दूसरी बार बिक्री करने का आरोप लगाया है।
गदीर अली के मुताबिक उन्होंने परतोष मानिक गांव में जमीन का एग्रीमेंट ओम प्रकाश शर्मा से कराया था। इसके बावजूद ओम प्रकाश शर्मा ने उसी जमीन को सुधा शुक्ला के नाम बेच दिया। आरोप है कि इस पूरे मामले में धनंजय कुमार मिश्र, रविंद्र कुमार और राम प्रकाश मिश्र ने भी मिलकर साजिश रची और फर्जी तरीके से बैनामा कराया।
प्रार्थी का कहना है कि सभी आरोपियों को पहले से एग्रीमेंट की जानकारी थी, इसके बावजूद जमीन की दोबारा बिक्री कर दी गई। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए मुंशीगंज पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटेगी।
Trending Videos