सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   VIDEO: वर्मी कंपोस्ट और पशुपालन से तरक्की की राह पर मातृश​क्ति, गांव में आमदनी के बेहतर सोर्स डेवलप कर रहीं महिलाएं

VIDEO: वर्मी कंपोस्ट और पशुपालन से तरक्की की राह पर मातृशक्ति, गांव में आमदनी के बेहतर सोर्स डेवलप कर रहीं महिलाएं

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:24 PM IST
VIDEO: वर्मी कंपोस्ट और पशुपालन से तरक्की की राह पर मातृशक्ति, गांव में आमदनी के बेहतर सोर्स डेवलप कर रहीं महिलाएं
महिलाएं पशुपालन, डेयरी, ऑर्गेनिक खेती व वर्मी कंपोस्ट बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इस कार्य से अच्छी कमाई कर रही हैं। साथ ही इस कार्य से दूसरी महिलाओं को भी जोड़ रही हैं। हौसले बुलंद हों तो मंजिल पाना बहुत कठिन नहीं होता। ऐसा ही ब्लॉक शाहगढ़ के जय मां पार्वती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कर दिखाया है। वे घर की दहलीज से निकलकर आज महानगरों में अपना नाम कमा रही हैं। समूह की अध्यक्ष निर्मला देवी आज महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में स्वर्ण जयंती योजना के माध्यम से वह समूह से जुड़ीं। समूह में कोषाध्यक्ष कृष्णा देवी, सचिव गायत्री के अलावा रामरता, विमला, बीना, पार्वती, इंद्रकला, सुधा और विद्या शामिल हैं। समूह की सभी महिलाएं निर्मला से प्रेरित होकर पशुपालन कर रही हैं। वर्मी कंपोस्ट और पशुपालन से 15 से 20 हजार रुपये की आमदनी प्रतिमाह कर रही हैं। 60 हजार से अधिक कर रहीं आमदनी समूह अध्यक्ष निर्मला देवी की गोशाला में शाहीवाल और फिजियन प्रजाति की 40 से अधिक गायें हैं। इसके अलावा वह भैंस पालन भी कर रही हैं। प्रतिदिन इनसे दो क्विंटल से अधिक दूध उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा तीन बीघे में मोटे अनाज की ऑर्गेनिक खेती भी कर रही हैं। दुग्ध व्यवसाय से करीब 60 हजार रुपये की कमाई प्रतिमाह हो रही है। वहीं ऑर्गेनिक खेती से हर सीजन 50 से 60 हजार रुपये की आमदनी हो जाती है। लखनऊ सहित अन्य जनपदों में हो रही बिक्री वर्मी कंपोस्ट खाद की बिक्री निर्मला देवी स्थानीय बाजार के साथ ही लखनऊ, सुलतानपुर, रायबरेली और अयोध्या में कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ से केंचुए मंगाकर इसकी शुरुआत 15 साल पहले की थी। अब वह 20 रुपये प्रति किलो खाद के साथ 310 रुपये प्रति किलो केंचुआ भी बेच रही हैं। साल भर में चार टन से अधिक वर्मी कंपोस्ट और 50 क्विंटल से अधिक केंचुओं की बिक्री हो जाती है। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की कवायद समूह अध्यक्ष निर्मला देवी सीएलएफ संगठन की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सीएलएफ में 13 ग्राम संगठन हैं। एक ग्राम संगठन में पांच से छह समूह होते हैं। इस तरह करीब 800 महिलाएं समूह से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि कई संगठनों की महिलाएं आज पशुपालन कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसके अलावा समूह की महिलाओं को अगरबत्ती, मोमबत्ती, धूपबत्ती, मसाला, डेयरी, पशुपालन, पत्तल-दोना और चप्पल बनाने के कारोबार से जोड़ने की कवायद की जा रही है। इसकी तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ा, लोनिवि को लगी लाखों की चपत

07 Apr 2026

फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने पांच किलो हेरोइन संग आरोपी पकड़ा

गुरुहरसहाए में दीवार बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

गुरुहरसहाए के विधायक ने पंचायतों को दिए पानी के टैंकर

Ujjain News: भांग का शृंगार कर त्रिनेत्र से सज गए बाबा महाकाल, मन्दिर की सुरक्षा के लिए आया यह दान

07 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: अस्पतालों पर भी लगेगी सील, देर रात तक मरीज़ अस्पताल करते रहे खाली, संचालक बोले...तकलीफ है, लेकिन मानना पड़ेगा सुप्रीम कोर्ट का आदेश

07 Apr 2026

Meerut: सीओ सिविल लाइन ने व्यापारियों से किया संवाद, व्यापारियों ने बताई अपनी पीड़ा

07 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: सुबह होगी सीलिंग की कार्रवाई, देर रात तक दुकान खाली करते रहे व्यापारी

07 Apr 2026

VIDEO: पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, अस्पताल के गेट पर किया हंगामा

07 Apr 2026

Meerut: ऋषभ एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल के बीच क्रिकेट मैच

07 Apr 2026

Meerut: थापर नगर गुरुद्वारे में कीर्तन का आयोजन

07 Apr 2026

घोरावल विधायक अनिल को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा

07 Apr 2026

Meerut: बुद्धा गार्डन में शिवकथा का आयोजन

07 Apr 2026

सोनबरसा में तुला माता मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ; VIDEO

07 Apr 2026

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे चाय बागान में काम करने वाले मजदूर, VIDEO

07 Apr 2026

जौनपुर के बबुरा गांव में धर्मांतरण कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

07 Apr 2026

आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन, जीता चल वैजयंती ट्रॉफी; VIDEO

07 Apr 2026

सात झोपड़ियां जलकर नष्ट, मार्ट में तीन लाख का सामान जलकर राख; VIDEO

07 Apr 2026

जौनपुर में फफूंदयुक्त दही मिलने पर स्वीट हाउस पर छापा, नमूना जांच को भेजा; VIDEO

07 Apr 2026

सीमा द्विवेदी बोलीं- भाजपा की जड़ में समाहित है भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा, VIDEO

07 Apr 2026

चंदौली में जंगल की जमीन से वन अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाया; VIDEO

07 Apr 2026

Kedarnath Dham: लगातार बर्फबारी से केदारनाथ में तैयारियां प्रभावित

06 Apr 2026

गाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, VIDEO

06 Apr 2026

कला प्रेमियों ने हनुमत दरबार में लगाई हाजिरी, बीआर फाउंडेशन के 10 चित्रकारों का जलवा; VIDEO

06 Apr 2026

बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने से ही होगा उनका सर्वागींण विकास, VIDEO

06 Apr 2026

चखने की दुकान में शराब पी रहे संचालक समेत नौ धराए, VIDEO

06 Apr 2026

Maihar News: मैहर में डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 लाख का माल जब्त

06 Apr 2026

VIDEO: पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थी को चिढ़ाने पर हुआ हंगामा, नाराज छात्रों ने जाम की सड़क

06 Apr 2026

क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव में गेहूं की खरीद हुई प्रभावित, किसान परेशान; VIDEO

06 Apr 2026

चौथे मुकाबले में मऊ को छह विकेट से हराकर अयोध्या ने सीरीज पर किया कब्जा, VIDEO

06 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed