{"_id":"69d4a8217e27cfe1520cd8eb","slug":"video-video-anayatarata-bika-fasalna-sa-mahal-ka-mata-pata-bta-ghayal-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनियंत्रित बाइक फिसलने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनियंत्रित बाइक फिसलने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल
अमेठी जिले के बाजारशुकुल के खेममऊ ग्राम पंचायत के शिवरतन का पुरवा के पास मंगलवार को बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दूधाधारी गांव निवासी हितलाल और उनकी बेटी जानवी घायल हो गईं, जबकि पत्नी करिश्मा (27) की मौत हो गई।
दूधाधारी गांव निवासी हितलाल ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी करिश्मा (27) और बेटी जानवी के साथ बाइक से पूरे गोडियन गांव जा रहे थे। रास्ते में शिवरतन का पुरवा के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर पलट गई। हादसे में करिश्मा के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उन्हें और उनकी बेटी को हल्की चोटें आईं।
आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। हितलाल ने बताया कि वह हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनके सिर पर चोट नहीं आई और उनकी जान बच गई।
उन्होंने कहा कि यदि हेलमेट न होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। वहीं, बेटी को भी मामूली चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।