{"_id":"698b7b46682eb4e75e0571fc","slug":"answer-sheets-started-reaching-the-centers-amethi-news-c-96-1-ame1002-158502-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: केंद्रों पर पहुंचने लगीं उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: केंद्रों पर पहुंचने लगीं उत्तर पुस्तिकाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को तहसीलवार परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को जीजीआईसी गौरीगंज से तिलोई तहसील के परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को कापियां वितरित की गईं। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में करीब 48 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मुसाफिखाना, बृहस्पतिवार को अमेठी और शुक्रवार को गौरीगंज तहसील के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ इनका परिवहन कराया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। जिले में कुल 37 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 186 वित्तविहीन इंटर कॉलेज संचालित हैं। इन विद्यालयों में हाईस्कूल के 25620 और इंटरमीडिएट के 22713 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक संचालित होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।
Trending Videos