Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: सपा नेता ने यूपी बजट का झुनझुना बजाकर किया प्रदर्शन, कहा कि बजट उद्योगपतियों के चौखट तक सीमित रह गया
{"_id":"698c5575e1ea13367a017e85","slug":"video-video-sapa-nata-na-yapa-bjata-ka-jhanajhana-bjakara-kaya-paratharashana-kaha-ka-bjata-uthayagapataya-ka-cakhata-taka-samata-raha-gaya-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा नेता ने यूपी बजट का झुनझुना बजाकर किया प्रदर्शन, कहा कि बजट उद्योगपतियों के चौखट तक सीमित रह गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा नेता ने यूपी बजट का झुनझुना बजाकर किया प्रदर्शन, कहा कि बजट उद्योगपतियों के चौखट तक सीमित रह गया
उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट का समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध किया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झुनझुना बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि यह बजट महिला नौजवान और किसान सहित हर वर्ग का विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट केवल चंद पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के चौखट तक रह गया। सपा नेता ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के मामले में प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है किसानों की समस्याओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं गया है।
खाद,बीज, पानी, बिजली और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बेरोजगारों, महिलाओं और व्यापारियों को इस बजट से दूर रखा गया है। सपा नेता ने कहा कि इससे साबित होता है कि वर्तमान की सरकार पूंजीपतियों की है। सरकार ने हर वर्ग के हाथों में झुनझुना पकड़ाने का काम किया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है, जनता अब परिवर्तन कर पूर्ववर्ती चौमुखी विकास वाली अखिलेश सरकार चाहती है।
विरोध प्रदर्शन में हिमांशु प्रजापति, दयाराम, रामबली, सौरभ चौधरी, अनिल सिंह, कुलदीप, अजय, राजकुमार, विमल सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।