सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eight new trades will be started, skill development will get a boost

Amethi News: शुरू होंगे आठ नए ट्रेड, कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Eight new trades will be started, skill development will get a boost
विज्ञापन
कमरौली। तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अब क्षेत्र के युवाओं को दूसरे जिलों और शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कठौरा में नए ट्रेड पाठ्यक्रम शुरू करेगा। संस्थान ने नए ट्रेड प्रारंभ करने, अनुदेशक पद बढ़ाने और आधुनिक मशीनों की व्यवस्था से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा है।
Trending Videos



प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नए सत्र से प्रशिक्षण कक्षाएं संचालित होने की उम्मीद है। इससे कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रस्ताव के तहतत वर्तमान औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संस्थान में आठ नए व्यवसाय शुरू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के साथ अन्य क्षेत्रों में भी काम मिलने का रास्ता खुलेगा।


प्रस्ताव में नए व्यवसायों के संचालन के लिए 18 अनुदेशक पद सृजित करने की आवश्यकता बताई गई है, जिन पर अनुमानित वार्षिक व्यय लगभग 40 लाख रुपये होगा। वहीं प्रशिक्षण स्तर को और बेहतर बनाने के लिए आधुनिक मशीनों, उपकरणों, प्रयोगशालाओं और अन्य संसाधनों की व्यवस्था पर करीब 595.5 लाख रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।वर्तमान में संस्थान में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, पावर डिस्ट्रीब्यूशन और प्लंबर जैसे व्यवसाय संचालित हो रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


प्रस्ताव स्वीकृत होने पर मैकेनिक आरएसी, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनिस्ट, कोपा, वेल्डर, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी और कॉस्मेटोलॉजी जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम भी शुरू होने से संस्थान की उपयोगिता और छात्रों की रुचि दोनों बढ़ेगी।
संस्थान के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज नए भवन में संचालित हो रहा है। शासन से आठ नए ट्रेड की स्वीकृति मिलते ही इन्हें प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कर प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed