{"_id":"698b7aef8096861836061a71","slug":"bhadar-won-with-205-points-jagdishpur-was-the-runner-up-amethi-news-c-96-1-ame1008-158536-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 205 अंक पाकर भादर विजेता, जगदीशपुर उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 205 अंक पाकर भादर विजेता, जगदीशपुर उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिला बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में चल रही दो दिवसीय जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन ब्लॉक भादर ने 205 अंक पाकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जगदीशपुर 161 अंकों के साथ उपविजेता रहा।
दूसरे दिन ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले रेस, जिमनास्टिक, बैडमिंटन, कुश्ती, गोला फेंक, चक्का फेंक, योग व वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। बैडमिंटन बालक वर्ग में कुर्बान और बालिका वर्ग में पलक पहले स्थान पर, जबकि ऊंची कूद बालक वर्ग में आजाद प्रथम व शुभम द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सेजल प्रथम व नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग लंबी कूद में आजाद प्रथम व वैभव दूसरे स्थान पर रहे।
रिले रेस में ब्लॉक शाहगढ़ प्रथम और भादर द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर वॉलीबॉल, जिमनास्टिक व योग प्रतियोगिताओं में ब्लॉक भादर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। योग प्रतियोगिता में जगदीशपुर द्वितीय स्थान पर रहा। गोला फेंक बालक वर्ग में आजाद और बालिका वर्ग में नैंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक में कुर्बान व बालिका में श्रुति द्वितीय स्थान पर रहीं।
जिला व्यायाम शिक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों, खेल अनुदेशकों व सहयोगी शिक्षकों ने विशेष भूमिका निभाई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस मौके पर बीईओ हरिओम तिवारी, पूजा सिंह, सतीश सिंह, संतोष कुमार यादव, दिलीप सिंह, रामदेव, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
Trending Videos