पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of young woman missing since last night found under suspicious circumstances; murder alleged.

Amethi : रात से लापता युवती का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या का आरोप, गांव के युवक पर संदेह

Wed, 01 Jul 2026 03:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 01 Jul 2026 03:34 PM IST
सार

मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि काजल की एक युवक से बातचीत होती थी और वह उसे धमकाता था। परिजनों ने युवक की भूमिका की जांच की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Body of young woman missing since last night found under suspicious circumstances; murder alleged.
अमेठी में हत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के रणबीर नगर गांव में मंगलवार रात से लापता 18 वर्षीय काजल का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 200 मीटर दूर मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के एक युवक पर संदेह जता रहे है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार काजल मंगलवार रात करीब 11 बजे से घर से लापता थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर उसका शव देखा तो परिवार और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि काजल की एक युवक से बातचीत होती थी और वह उसे धमकाता था। परिजनों ने युवक की भूमिका की जांच की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed