Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: तैयारी पूरी, शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 23,040 अभ्यर्थी, दो से चार जुलाई तक 12 केंद्रों पर होगा आयोजन
{"_id":"6a44d0c7c55082f59802599c","slug":"video-video-tayara-para-shakashhaka-patarata-parakashha-ma-shamal-haga-23040-abhayaratha-tha-sa-cara-jalii-taka-12-kathara-para-haga-aayajana-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तैयारी पूरी, शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 23,040 अभ्यर्थी, दो से चार जुलाई तक 12 केंद्रों पर होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तैयारी पूरी, शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 23,040 अभ्यर्थी, दो से चार जुलाई तक 12 केंद्रों पर होगा आयोजन
अमेठी जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। दो, तीन और चार जुलाई को 12 परीक्षा केंद्रों पर 23,040 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्र वितरण, सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
दो और तीन जुलाई को परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। चार जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को केंद्रों पर सत्यापन के बाद ही मिलेगा। इलेक्ट्रानिक डिवाइस सहित सभी अन्य पर प्रतिबंध रहेगा। बताया कि अभ्यर्थी सिर्फ अपने साथ प्रवेश पत्र, आधार कार्ड व काली बॉलपेेन ही लें जाएं।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और काली बॉलपेन साथ लाएं।
मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।
सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।