{"_id":"6a44e5535c91f626bc04de7d","slug":"video-video-rata-sa-lpata-yavata-ka-sathagathha-halta-ma-mal-shava-hataya-ka-aarapa-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रात से लापता युवती का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रात से लापता युवती का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या का आरोप
अमेठी। रणबीर नगर गांव में मंगलवार रात से लापता 18 वर्षीय काजल का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 200 मीटर दूर मिला। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। । युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के एक युवक पर संदेह जता रहे है।
परिजनों के अनुसार काजल मंगलवार रात करीब 11 बजे से घर से लापता थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर उसका शव देखा तो परिवार और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि काजल की एक युवक से बातचीत होती थी और वह उसे धमकाता था। परिजनों ने युवक की भूमिका की जांच की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है। क्षेत्राधिकारी मनोज मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।