{"_id":"6a449022860102d34102f88e","slug":"video-video-sakal-cal-abhayana-ka-tahata-1570-parashhathaya-vathayalya-ma-nakal-jaganprkata-ral-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्कूल चलो अभियान के तहत 1570 परिषदीय विद्यालयों में निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्कूल चलो अभियान के तहत 1570 परिषदीय विद्यालयों में निकली जागरूकता रैली
अमेठी जिले के सभी 1570 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराना और अभिभावकों को नियमित शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। रैली में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाए और गांवों व मोहल्लों में लोगों से अपने बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने की अपील की।
रैली में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी शामिल रहे। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कई विद्यालयों में शिक्षकों ने घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जानकारी भी दी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य ऐसा कोई भी बच्चा न रहे, जो शिक्षा से वंचित हो। उन्होंने कहा कि सभी परिषदीय विद्यालयों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से सतत संपर्क बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और सभी के सहयोग से शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। अभियान के दौरान विद्यालयों में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।