बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   VIDEO: रास्ता न नाली और सरकारी योजनाओं से वंचित हैं ग्रामीण, पगदंडी व नाला पार कर पैदल आवागमन करना मजबूरी

VIDEO: रास्ता न नाली और सरकारी योजनाओं से वंचित हैं ग्रामीण, पगदंडी व नाला पार कर पैदल आवागमन करना मजबूरी

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:12 PM IST
VIDEO: रास्ता न नाली और सरकारी योजनाओं से वंचित हैं ग्रामीण,  पगदंडी व नाला पार कर पैदल आवागमन करना मजबूरी
डिजिटल इंडिया के बीच वीवीआईपी जिले का एक ऐसा गांव जो दशकों से अंधेरे में हैं। जिला मुख्यालय से मात्र सात किलोमीटर दूर गढ़ामाफी के पासिन का पुरवा गांव है। यहां दलित परिवार के 15 से अधिक परिवारों में करीब 100 से अधिक लोग रहते हैं। जो आज भी हर घर बिजली जैसी योजनाओं से दूर हैं। इस गांव में पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं हैं। पगदंडी व बिजली खंभा के सहारे नाला पार कर करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी तय करना ग्रामीणों की मजबूरी है। इसी तरह जिले में कई ऐसे गांव हैं जिन्होंने आज तक बिजली का दर्शन नहीं किया है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। करीब 100 से अधिक आबादी वाले इस पुरवे में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। गांव तक दो दशक पहले बिजली पोल लगाए गए, लेकिन बिजली के तार पहुंचे हैं और न ही घरों में एक भी बल्ब जल पाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन संग जन प्रतिनिधि से भी शिकायत की। लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका। गांव में साइकिल के अलावा कुछ नहीं बुधवार को गांव की पड़ताल की तो वहां पहुंचने के करीब एक किलोमीटर खेत और मेड़ के रास्ते नाला पार होकर जाना पड़ा। नाले पर रखा एक बिजली का खंभा जिस पर चलने से वह झोल खा रहा था। गांव में ज्यादा छप्पर, कच्चे घर व कुछ पक्के घर दिखे, तो लोगों ने अपनी मेहनत मजदूरी से तैयार किए हैं। उसी के नीचे सोना, खाना सब कुछ हैं। साइकिल के अलावा गांव में अन्य कोई साधन नहीं दिखा। कांति देवी ने बताया कि उनके ससुर 50 साल से यहां रह रहे हैं। वह 25 वर्षों से यहां रह रही हैं। न सड़क है न बिजली और न ही कोई योजना का लाभ मिला। राम मिलन ने बताया कि करीब 16 परिवार हैं। बारिश में जब चारों ओर पानी भर जाता है तो पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। सुध लेने वाला कोई नहीं रेखा, जीत कुमार, राजपति, विश्राम, राम मिलन, सुषमा देवी ने बताया कि चार दशक पहले यहां परिवार सहित हम लोग रह रहे हैं। बाढ़ आती है तो लोग दूसरे गांव में जाते हैं। जब बाढ़ आती है तो लोग रस्सी के सहारे नाला पार करने को मजबूर होते हैं। मांग के बावजूद नाले पर पुल नहीं बन सका। उजाले में खाना बनाना पड़ता है। कोई सुध लेने वाला नहीं है। सिर्फ वोट आने पर ही रास्ता बनवाने और बिजली देने का वादा किया जाता है। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। आज भी ढिबरी, लालटेन या मोबाइल की टॉर्च के सहारे रोशन होते हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लंबा सफर डिजिटल युग में मोबाइल लोगों की जरूरत बन चुका है, लेकिन इस गांव के लोगों के लिए मोबाइल चार्ज करना भी बड़ी चुनौती है। ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर दूसरे गांव या कस्बे जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पढ़ाई में आ रहा परेशानी किशोरी रूपा ने बताया कि आठवीं तक पढ़ाई की है। आने जाने का रास्ता नहीं होने से पढ़ाई छोड़ दी। काजल ने बताया कि वह माधवपुर के पास एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने जाती है। पगदंडी व नाले पर रखे बिजली खंभे को पार कर पढ़ने जाते हैं। बारिश होने पर आवागमन बंद हो जाता है और पढ़ाई बंद हो जाती है। रात में पढ़ाई नहीं होती है। परिजनों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी गांव में बिजली के तार नहीं लगाए जा सके हैं। बीमार होने पर सिर्फ चारपाई से ले जाना सहारा रामाशीष ने बताया कि वह भी 25 साल से पहले वह मकान बनाकर रह रहे हैं। चकमार्ग निकला है लेकिन अतिक्रमण का शिकार हैं। अगर कोई बीमार होता है तो उसे चारपाई से एक किलोमीटर पैदल ले जाना पड़ता है। उसके बाद एंबुलेंस व साधन मिलता है उसके बाद अस्पताल पहुंचते हैं। जांच कराकर सुविधाएं कराई जाएंगी मुहैया सीडीओ पूजा साहू ने बताया कि संबंधित जिम्मेदारों को भेजकर जांच कराते हुए ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंडीगढ़ में बरसात से मिली राहत

Video: ऊना में बारिश से रामपुर खड्ड उफनी, वैकल्पिक कच्चा मार्ग बहा; जान जोखिम में डालकर गुजर रहे भारी वाहन

01 Jul 2026

Sirmour: नाहन में अघोषित बिजली कट और लो वोल्टेज पर भाजपा का विरोध, एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

01 Jul 2026

Shimla: राजधानी में सुबह से ही मौसम खराब, बारिश ने बढ़ाई ठंड

01 Jul 2026

Mandi: औट में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, कार से उल्टी करने के लिए उतरी थी नालागढ़ की महिला

01 Jul 2026
विज्ञापन

पठानकोट में बिजली सप्लाई ठप, बॉर्डर एरिया में 10 गांव के लोगों ने रात 2 बजे जताया रोष

विजय सेल्स के शोरूम में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक

01 Jul 2026
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में मानसून की पहली बारिश, नगर पालिका के सफाई दावों की खुली पोल

01 Jul 2026

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना में आज से महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, महिलाएं खुश

मोगा में ओट सेंटर से बुप्रिनोर्फिन की 26,718 गोलियां चोरी, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

Ujjain News: उज्जैन पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, दान चोरी के सवाल पर साधी चुप्पी

01 Jul 2026

मोगा में जिम रूम का ताला तोड़ सामान ले जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने रोका, हंगामा

पंचकूला में हल्की बरसात से मिली गर्मी से राहत

01 Jul 2026

Meerut: प्री-मानसून की पहली बारिश में डूबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोड, जलनिकासी व्यवस्था की खुली पोल

01 Jul 2026

VIDEO: हल्द्वानी के स्कूलों में पहली जुलाई को लौटी रौनक, प्रार्थना सभा में बच्चों ने गूंजे मंत्र, पहले दिन उपस्थिति रही कम

01 Jul 2026

Kangra: धर्मशाला में रातभर होती रही बारिश, मौसम हुआ सुहावना; किसानों को मिली राहत

01 Jul 2026

कानपुर किडनी रैकेट: पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 36 गवाह और पुख्ता साक्ष्य, डॉक्टर दंपती समेत 14 पर शिकंजा

01 Jul 2026

Rajasthan में खत्म होगा गर्मी का कहर? मानसून को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

01 Jul 2026

Solan Rain News: सोलन में हल्की बारिश से मौसम सुहावना, चार दिन बारिश के आसार

01 Jul 2026

Una: झमाझम बारिश से ऊना सब्जी मंडी में कारोबार प्रभावित

01 Jul 2026

कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे एनआईटी के गैर-शिक्षक कर्मचारी

01 Jul 2026

MP News: मूसलाधार बारिश से हरदा तरबतर, गर्मी से मिली राहत; पुल पर पानी आने से आवागमन प्रभावित

01 Jul 2026

VIDEO: स्कूल पहुंचने पर टीका लगाकर और टॉफी देकर हुआ बच्चों का स्वागत

01 Jul 2026

VIDEO: स्कूल चलो अभियान के तहत 1570 परिषदीय विद्यालयों में निकली जागरूकता रैली

01 Jul 2026

VIDEO: चढ़ावा चोरी प्रकरण: गोपाल राव के आने से बिगड़ी राम मंदिर की व्यवस्था, उन्हें हटाया जाए

01 Jul 2026

स्कूल खुले: छुट्टियों की मस्ती के बाद बच्चों की वापसी

01 Jul 2026

औरैया: पुलिस की घेराबंदी में फंस गए बदमाश, मुठभेड़ में दो को लगी गोली, कुल छह शामिर गिरफ्तार

01 Jul 2026

VIDEO: स्कूल पहुंचे बच्चे तो टीका लगाकर और चॉकलेट देकर किया गया स्वागत

01 Jul 2026

VIDEO: गर्मी की छुट्टियां खत्म... स्कूल पहुंचे बच्चे, किया गया स्वागत

01 Jul 2026

VIDEO: पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चे, छुट्टियों के बाद दोस्तों से मिलकर खुश नजर आए

01 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed