सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Due to change in weather, fever, vomiting and diarrhea patients increased

Amethi News: मौसम में बदलाव से बुखार, उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, fever, vomiting and diarrhea patients increased
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में इलाज कराते मरीज। - फोटो : जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में इलाज कराते मरीज।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते बुखार, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के साथ ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही है। चिकित्सक उपचार संग खानपान पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
Trending Videos

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 24 बेड हैं और तकरीबन सभी पर मरीज भर्ती हैं। बुधवार को उल्टी-दस्त की शिकायत पर शिवाकांत, सुमन, आशा, प्रभावती, जगदीश को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में मिले संजय कुमार, राम सजीवन, अबरीश, गुड़िया, अंकिता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। सुबह नौ बजे ही आकर लाइन में लग गए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में ही हम लोगों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक शुभम पांडेय ने बताया कि एक सप्ताह से उल्टी-दस्त और तेज बुखार के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। बताया कि मौसम में बदलाव आ रहा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। खासकर बासी या खुले में रखे भोजन के सेवन से बचें। साफ पानी का इस्तेमाल करें। डायरिया और पेट दर्द जैसी बीमारियां अक्सर दूषित भोजन या पानी के सेवन से फैलती हैं। अगर किसी को पेट दर्द, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण दिखाई दें तो उन्हें तत्काल चिकित्सक की सलाह पर दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed