सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Unable to steal, miscreants shot Pradhan's brother

Amethi News: चोरी में असफल बदमाशों ने प्रधान के भाई को मारी गोली

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Unable to steal, miscreants shot Pradhan's brother
छीटेपुर में बदमाशों के हमले में घायल भारत लाल। - फोटो : छीटेपुर में बदमाशों के हमले में घायल भारत लाल।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के छीटेपुर गांव में मंगलवार रात ई रिक्शा चोरी करने में नाकाम होने पर बदमाशों ने ग्राम प्रधान बाबूलाल के भाई भारत लाल पर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से भारत लाल घायल हो गए। वारदात के बाद गांव में देर रात तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
Trending Videos

भारत लाल ने बताया कि घर के सामने खड़ा उनका ई रिक्शा देर रात दो चोर खींचकर ले जा रहे थे। हलचल महसूस होते ही वह बाहर निकले और शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा किया। कुछ दूरी पर ही उन्होंने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इस बीच बदमाशों ने छूटकर भागने का प्रयास किया। एक बदमाश ने तमंचा निकाला और उन्हें गोली मार दी। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी और वह गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों के जुटने की आहट मिलते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। परिजनों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बुधवार को हालत सामान्य होने पर भारत लाल गौरीगंज कोतवाली पहुंचे और पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
बदमाशों के दुस्साहस से दहशत में ग्रामीण
ग्राम प्रधान बाबूलाल और उनके भाई भारत लाल का घर अगल-बगल है। भारत लाल के पास ई-रिक्शा और टेंपो है। उन्होंने रात में ई रिक्शा चार्जिंग के लिए लगाया था। भारत के मुताबिक, जब ई रिक्शा चार्ज होता है तो फर्राटा पंखा जैसी आवाज आती है। रात करीब डेढ़ बजे अचानक आवाज आनी बंद हुई तो उन्होंने ई रिक्शा की तरफ देखा। बदमाशों ने प्रधान के घर से करीब 100 मीटर दूर बाइक खड़ी की थी। प्रधान के घर के बाहर वारदात से पीड़ित परिवार ही नहीं बल्कि गांव के लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed