{"_id":"698b7a57f09f03ae15081eb0","slug":"radha-ruby-and-shifa-ran-the-fastest-amethi-news-c-96-1-ame1008-158520-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सबसे तेज दौड़ीं राधा, रूबी व शिफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सबसे तेज दौड़ीं राधा, रूबी व शिफा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में जीत के बाद पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पश
विज्ञापन
अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें जिले के 19 पीएमश्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग दौड़ में राधा और बालक वर्ग में ज्योति कुमार अव्वल रहे।
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जामों के पीएमश्री विद्यालय दखिनदुआरा की शिफा प्रथम स्थान पर रही। वहीं 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पीएमश्री विद्यालय पश्चिम दुआरा की राधा और 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग जूनियर पीएमश्री विद्यालय पश्चिम दुआरा की रूबी प्रथम स्थान पर रही। वहीं 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पीएमश्री विद्यालय दखिनदुआरा के शहादत और 100 मीटर में इसी स्कूल के ज्योति कुमार तो जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम स्थान पर रहे।
इसके अलावा वॉलीबॉल जूनियर बालिका वर्ग में पीएमश्री विद्यालय दखिन दुआरा जामों की टीम अव्वल रही। खो-खो बालिका वर्ग में पीएमश्री विद्यालय सुजानपुर गौरीगंज की टीम तो कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में पीएमश्री विद्यालय भेंटुआ की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं खेल के साथ ही बच्चों ने एकल गीत, लोक नृत्य, समूहगान और लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
Trending Videos