सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SIR: Voter turnout rises in all four seats, but gender gap persists

एसआईआर : चारों सीटों पर बढ़े मतदाता लेकिन लैंगिक अंतर बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
SIR: Voter turnout rises in all four seats, but gender gap persists
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची ने जिले की चुनावी तस्वीर को नई मजबूती दी है। मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12,48,120 पहुंच गई है, लेकिन इस बढ़ोतरी के साथ एक बड़ा अंतर भी साफ नजर आ रहा है। महिला मतदाता अब भी पुरुषों से एक लाख से अधिक कम हैं।
Trending Videos


मतदाता सूची के अनुसार जिले में 6.74 लाख पुरुष और 5.73 लाख महिला मतदाता हैं। यानी हर 100 पुरुषों के मुकाबले करीब 85 महिलाएं ही सूची में शामिल हैं। यह अंतर बताता है कि संख्या बढ़ने के बावजूद लैंगिक संतुलन अब भी चुनौती बना हुआ है। पिछली सूची के मुकाबले इस बार सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 6,34,670 पुरुष और 5,34,556 महिला मतदाता थे, जो अब बढ़कर क्रमशः 6.74 लाख और 5.73 लाख हो गए हैं। इससे साफ है कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर नए मतदाता जुड़े हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र देव मिश्र के अनुसार महिला मतदाता चुनावी परिणामों में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। ऐसे में उनकी कम भागीदारी चुनावी समीकरण को भी प्रभावित कर सकती है।


विधानसभा वार आंकड़े
विधानसभा - पुरुष - महिला - थर्ड जेंडर
तिलोई - 1,65,232 - 1,41,372 - 17
जगदीशपुर - 1,79,713 - 1,50,310 - 5
गौरीगंज -1,65,111 -1,40,958 - 8
अमेठी - 1,64,449 - 1,40,913 - 32

पुनरीक्षण से पहले के आंकड़े
विधानसभा - पुरुष - महिला - थर्ड जेंडर
तिलोई - 1,54,354 - 1,30,408 - 17
जगदीशपुर - 1,67,793- 1,38,547 - 4
गौरीगंज - 1,55,896 - 1,32,734 - 8
अमेठी - 1,56,627 - 1,32,867 - 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed