{"_id":"69da96b7ca960ce281077cd4","slug":"smack-worth-rs-2-crore-recovered-from-two-smugglers-in-musafirkhana-amethi-news-c-96-1-ame1002-163162-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुसाफिरखाना में दो तस्करों से दो करोड़ की स्मैक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुसाफिरखाना में दो तस्करों से दो करोड़ की स्मैक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पीछा कर कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में कार से एक किलो 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी कई जिलों में नशीले पदार्थ की आपूर्ति करते थे।
एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर मुसाफिरखाना विवेक सिंह अपनी टीम के साथ हाईवे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर कस्बे के नहर कट के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया।
कार में सवार अजीत गुप्ता (27) निवासी नावाडीह थाना पथलगड़हा, जिला चतरा (झारखंड) और सोनू कुमार साहू (30) निवासी सजवी जोरी थाना वशिष्ठ नगर, जिला चतरा (झारखंड) को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से स्मैक के अलावा दो मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड और 4,750 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामग्री को मौके पर ही सील कर लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि दोनों झारखंड से नशीला पदार्थ लाकर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सप्लाई करते थे। बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी तक इनका नेटवर्क फैला हुआ था। इस बार खेप रायबरेली पहुंचाने की तैयारी थी। पकड़े जाने से बचने के लिए ये मुख्य मार्गों के बजाय कम आवाजाही वाले रास्तों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
Trending Videos