फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bank official and lawyer accused of bribery and fraud.Bank official and lawyer accused of bribery and fraud.

Amroha News: बैंक अधिकारी व अधिवक्ता पर रिश्वत और धोखाधड़ी का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bank official and lawyer accused of bribery and fraud.Bank official and lawyer accused of bribery and fraud.
अमरोहा। पंजू सराय गांव निवासी एक परिवार ने बैंक के अधिवक्ता, बैंक अधिकारियों तथा राजस्व और पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। न्याय नहीं मिलने पर परिवार सहित कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी विपिन कुमार का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2019 में एक बैंक की अमरोहा मुख्य शाखा से आवास निर्माण के लिए 15.11 लाख रुपये का ऋण लिया था। कोविड काल में किस्तें जमा न होने से उनका ऋण खाता एनपीए हो गया। आरोप है कि वर्ष 2025 में बैंक मैनेजर और बैंक के अधिवक्ता ने खाता एनपीए से बाहर निकालने के नाम पर चार लाख रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

विपिन कुमार का आरोप है कि बाद में बैंक के अधिवक्ता ने मकान की सील खुलवाने का भरोसा देकर 15 लाख रुपये नकद ले लिए, लेकिन राशि बैंक में जमा नहीं कराई और कथित रूप से मकान की नीलामी कर किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का यह भी आरोप है कि 14 मई को बैंक अधिकारियों, राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मकान पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता की गई तथा घर का सामान बाहर फेंक दिया गया। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसी दौरान मानसिक तनाव में उसके भाई ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस मामले में पहले भी कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed