फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Toll worker injured in highway accident dies during treatment.

Amroha News: हाईवे पर हादसे में घायल टोलकर्मी की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Toll worker injured in highway accident dies during treatment.
जोया। हाईवे पर हादसे में गंभीर रूप से घायल टोलकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के खाता गांव निवासी रामप्रकाश सिंह (55) जमापुर स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारी थे। परिजनों के मुताबिक 19 जुलाई को रामप्रकाश सिंह जोया के साप्ताहिक बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर नारंगपुर चौराहे पर आईटीआई कॉलेज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई थी। हादसे में रामप्रकाश सिंह और दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर रामप्रकाश को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed