फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP workers stopped before march to Rampur; commotion at Gandhi Statue intersection.

Amroha News: रामपुर कूच से पहले सपाइयों को रोका, गांधी मूर्ति चौराहे पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
SP workers stopped before march to Rampur; commotion at Gandhi Statue intersection.
अमरोहा। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के निर्णय के विरोध में बृहस्पतिवार को रामपुर जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अमरोहा पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। विधायक महबूब अली और सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव के नेतृत्व में रामपुर कूच की तैयारी कर रहे सपाइयों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने सुबह से ही जिले में घेराबंदी कर दी। इस कार्रवाई के विरोध में गांधी मूर्ति चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव के नौगावां सादात क्षेत्र स्थित गांव कैलबकरी और अमरोहा शहर में विधायक महबूब अली के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोनों स्थानों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
विज्ञापन

करीब साढ़े नौ बजे जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं का काफिला रामपुर के लिए निकला, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उसे रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उधर, सुबह करीब 11 बजे विधायक महबूब अली अपने समर्थकों के साथ आवास से निकले। उनका काफिला जैसे ही गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचा, पहले से तैनात पुलिस बल ने चारों ओर से घेराबंदी कर उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आगे बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कुछ देर तक चौराहे पर हंगामे के हालात बने रहे। विधायक ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने और रामपुर जाने के उनके अधिकार का हनन किया जा रहा है। गांधी मूर्ति चौराहे पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच काफी देर तक विरोध-प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ को ज्ञापन देकर सपाइयों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया। इस दौरान चंद्रपाल सैनी, राधेलाल रघुवंशी, आलोक भारती, जितेंद्र प्रताप सिंह, संतराम सिंह यादव, निर्दोष सैनी, मोहम्मद, रविपाल चिकारा, सलमान प्रधान, अशोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed