सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police investigating theft of starters from tube wells

Amroha News: नलकूपों से स्टार्टर चोरी जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police investigating theft of starters from tube wells
विज्ञापन
सैदनगली। मंगलवार की रात चोरों ने सैदनगली क्षेत्र के विभिन्न गांवों के नलकूपों व कोठरियों को निशाना बनाते हुए स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

पहली घटना गांव दाउदपुर जागीर की है, जहां हैबतपुर बंजारा निवासी अब्दुल वाहिद ने आम के बाग की फसल ठेके पर ले रखी है। अब्दुल वाहिद ने बताया कि सोमवार की रात को चोरों ने कोठरी के ताले तोड़कर वहां रखा स्टार्टर, गैस रेगुलेटर, कीटनाशक दवाइयां और तीन टॉर्च चोरी कर ली। सुबह जब अब्दुल वाहिद बाग पहुंचे, तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने दाउदपुर के साथ-साथ गांव सकतपुर में रोहताश सिंह, कुलदीप, अमर सिंह, खेमा, गुड्डू, कलुआ, रामजीलाल, महराज सिंह सैनी और चंद्रभान राणा के नलकूपों से स्टार्टर चोरी कर लिए। जिससे किसानों में रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed