{"_id":"69da8f854e476ee784033d41","slug":"a-divider-will-be-built-from-indian-oil-chowki-to-mandi-gate-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142885-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंडियन ऑयल चौकी से मंडी गेट तक बनेगा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंडियन ऑयल चौकी से मंडी गेट तक बनेगा डिवाइडर
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में अब इंडियन ऑयल तिराहे से लेकर सुभाष चौक होते हुए मंडी गेट तक सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर बनाया जाएगा।
इसके साथ ही सड़क किनारे पर दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया जाएगा। जहां इंटरलॉकिंग की जाएगी। ऐसे में सड़क पर वाहनों का आवागमन और फुटपाथ पर राहगीरों का चलना आसान हो जाएगा।
नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव में शहर की मुख्य सड़क पर फोकस किया गया है। शहर के दिबियापुर रोड, फफूंद रोड समेत यमुना रोड पर डिवाइडर पहले से बन चुके हैं।
सड़क किनारे फुटपाथ भी है लेकिन इंडियन ऑयल तिराहे से लेकर सुभाष चौक होते हुए मंडी गेट पर डिवाइडर नहीं है। यहां पर वाहन बेतरतीब ढंग से आवागमन करते हैं। ऐसे में अक्सर जाम के हालात बनते हैं।
इस समस्या को देखते हुए पालिका के बनाए गए प्रस्ताव में इस सड़क को शामिल किया गया है। इंडियन ऑयल तिराहे से लेकर सुभाष चौक होते हुए मंडी गेट तक जाने वाली सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर बनाने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही सड़क के दोनों छोर फुटपाथ बनाया जाएगा। इंटरलॉकिंग के जरिए यह कार्य कराया जाएगा। इस पर पैदल राहगीर आवागमन कर सकेंगे, जबकि सड़क पर वाहन दौड़ेंगे।
-- -- -
इंडियन ऑयल तिराहे से लेकर सुभाष चौक होते हुए नवीन मंडी गेट तक डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके साथ ही सड़क किनारे फुटपाथ बनाने की भी योजना है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ये कार्य कराए जाएंगे।
-अनूप गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष
Trending Videos