सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After offering the farewell Friday prayers, prayers for peace were sought.

Auraiya News: अलविदा जुमे की नमाज अदा कर मांगी अमन की दुआ

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 14 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
After offering the farewell Friday prayers, prayers for peace were sought.
विज्ञापन
औरैया। रमजान माह के आखिरी जुमे पर जिलेभर में अकीदत और इबादत का माहौल देखने को मिला। अलविदा जुमे के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने मस्जिदों में नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी।
Trending Videos

फफूंद में मुकद्दस माह रमजान के 23वें रोजे शुक्रवार को कस्बे की दरगाह बुखारी साहब, मदीना मस्जिद तरीन तथा आस्ताना आलिया समदिया में जुमे की नमाज अदा कराई गई। नमाज के दौरान मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। मदीना मस्जिद में नमाज से पूर्व मौलाना अदील ने रमजान के आखिरी अशरे की फजीलत बयान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत, तिलावत और दुआ में मशगूल रहना चाहिए। बेला क्षेत्र में रमजान माह के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज नौ स्थानों पर अदा की गई। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक हुई।
वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को बाबरपुर, अजीतमल, अनंतराम की नूरानी जामा मस्जिद व सोनासी की मोहम्मदी मस्जिद में नमाज पढ़ी। इस दौरान हाजी मौलाना अब्दुल करीम व हाफिज इमरान ने नमाज से पहले कहा कि रमजान माह का आखिरी जुमा है। इसकी हम सब को कद्र करनी चाहिए। लोगों ने नमाज अदा कर अपने गुनाहों की माफी मांगी।
वहीं, मस्जिदों के पास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली निरीक्षक ललितेश कुमार त्रिपाठी व क्षेत्र के चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed