{"_id":"69d7f1741b52115ce5043773","slug":"ambedkar-statues-will-be-under-police-surveillance-committees-formed-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142767-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आंबेडकर प्रतिमाओं पर रहेगी पुलिस की निगरानी, समितियां बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आंबेडकर प्रतिमाओं पर रहेगी पुलिस की निगरानी, समितियां बनीं
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आंबेडकर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामलों को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। आंबेडकर जयंती से जिले की जिले में 150 से अधिक प्रतिमाओं को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, साथ ही हर प्रतिमा स्थल पर एक सुरक्षा समिति बनाई गई है।
जिले में सियासी लाभ और खुन्नस के चलते जातीय विवादों को हवा देने के प्रयास होते रहे हैं। इन्हीं विवादों को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर जिले की सभी आंबेडकर प्रतिमाओं को सूचीबद्ध कर वहां सीसीटीवी लगाने का काम शुरू कर दिया गया।
इसमें ताजा फोटो संकलित करने के साथ-साथ उनकी लोकेशन तक अक्षांश और देशांतर के साथ दर्ज करने का काम भी किया जा रहा है। भविष्य में प्रतिमाओं के साथ होने वाली किसी भी छेड़छाड़ की घटना होने की स्थिति में साक्ष्य जुटाने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले और बाद की ताजा स्थिति का पता चल जाएगा। सभी जगह प्रतिमा सुरक्षा समिति बनवाई गई हैं। इनमें इलाके के कुछ जिम्मेदार लोगों को शामिल किया गया है। फिलहाल सदर कोतवाली में 36, कुदरकोट में नौ में सात, सहार में कुल 14 जगहों पर सीसीटीवी लगा दिए गए। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि कुछ थाना व कोतवाली में काम पूरा कर दिया गया। अन्य जगहों पर सीसीटीवी लगाने का काम जारी है।
Trending Videos