सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Candidates thronged the streets, causing traffic jams in the city

Auraiya News: सड़कों पर उमड़े अभ्यर्थी, शहर जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 14 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Candidates thronged the streets, causing traffic jams in the city
फोटो-41-जाम खुलवाते यातायात पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले में हुई उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान शनिवार को भारी अव्यवस्था देखने को मिली।
Trending Videos

परीक्षा देने आए हजारों अभ्यर्थियों के दबाव के चलते शहर से लेकर दिबियापुर और अजीतमल तक की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। रुक-रुक कर लगते जाम ने जहां अभ्यर्थियों का पसीना छुड़ाया, वहीं आम राहगीर भी घंटों हलाकान रहे।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 60 रोडवेज बसें लगाई थीं। इनकी टाइमिंग भी दोपहर 12 बजे पेपर छूटने और शाम पांच बजे पेपर छूटने पर रवानगी की रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते बसों के लिए परेशानी नहीं हुई, लेकिन जैसे ही ये बसें बस स्टैंड से बाहर निकलीं, सुभाष चौक पर वाहनों का जमावड़ा लग गया।
बेतरतीब खड़े वाहनों और भीड़ के कारण वहां तैनात पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे की कड़ी जद्दोजहद के बाद बसें आगे बढ़ सकीं।
तिलक महाविद्यालय और इंटर कॉलेज में केंद्र होने के कारण यहां पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। यातायात पुलिस लगातार मोर्चा संभाले रही। इसी प्रकार दिबियापुर के फफूंद चौराहा और नहर पुल के पास अचानक अभ्यर्थियों की भीड़ निकलने से आवागमन ठप हो गया।
जाम खुलवाने को लेकर पुलिस ने कड़ी मशक्कत की, इसके बाद जाम खुल सका। यही स्थित अजीतमल कस्बे की रही। जाम के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed