{"_id":"69b019b397ebf00a2105d1b1","slug":"cultural-programmes-presented-by-the-childrencultural-programmes-presented-by-the-children-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1450938-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अटसू। पीएमश्री विद्यालय अटसू में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देकर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर विधि गतिविधियों में अव्वल छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय व सभासद संतोष चौधरी दीप जलाकर किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के लिए कई योजनाएं चलाईं जा रही हैं। विशिष्ट अतिथि प्रशांत विश्नोई और राजकुमार दुबे ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
कार्यक्रम में स्वदेश पोरवाल व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला विद्यालय और शिक्षक होते हैं। चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके बाद छात्रा रुचि और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी, शैलेश सोमवंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, कबू तिवारी, आशीष तिवारी, उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।