{"_id":"69b5a28cd02b561c6105a586","slug":"disabled-uncle-and-niece-injured-in-bee-attack-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141247-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मधुमक्खियों के हमले में दिव्यांग चाचा और भतीजी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मधुमक्खियों के हमले में दिव्यांग चाचा और भतीजी जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। थाना क्षेत्र के गांव अमावता में शनिवार को खेत पर गए एक दिव्यांग युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। युवक को बचाने के लिए पहुंची उसकी भतीजी को भी मधुमक्खियों ने डंक मारकर जख्मी कर दिया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया।
गांव अमावता निवासी विपिन (24) खेत पर गए थे। इसी दौरान वहां मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया और पूरे शरीर में कई जगह डंक मार दिए। विपिन दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, इसके कारण वह वहां से भाग नहीं सके। विपिन की चीख-पुकार सुनकर उनकी भतीजी शिवांगी (16) उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मधुमक्खियों ने उस पर भी हमला कर दिया और उसे भी कई जगह डंक मारकर जख्मी कर दिया।
परिजन दोनों को सीएचसी ले गए। वहां दोनों को उपचार किया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Trending Videos