सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Entry of heavy vehicles will be prohibited in no entry areas.

Auraiya News: नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगेगी रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 10 Mar 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles will be prohibited in no entry areas.
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया। डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को शहर में नो इंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था पर जोर दिया। इसके अलावा डीएम निर्देश दिए कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां तत्काल आवश्यक संकेतक और सुरक्षा उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कों की बनावट में सुधार और स्पष्ट संकेतकों के माध्यम से कई जिंदगी बचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एआरटीओ एनसी शर्मा को डीएम ने ओवरलोडिंग पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए। तैयार किए गए माइक्रो प्लान के आधार पर सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की डीएम ने हिदायत दी गई। इस दौरान एसडीएम सदर अजय आनंद, सीओ अशोक कुमार, समिति के सचिव अमर सिंह, सह सचिव एनसी शर्मा, जीएम सतवीर यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. बृजेश कुमार, रविंद्र द्विवेदी, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed