सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Garbage collection will be monitored through GPS system.

Auraiya News: जीपीएस सिस्टम से होगी कूड़ा कलेक्शन की मॉनिटरिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 13 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Garbage collection will be monitored through GPS system.
विज्ञापन
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार रात कलक्ट्रेट के मानस सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
Trending Videos

इस दौरान कूड़ा कलेक्शन को लेकर जीपीएस सिस्टम से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही योजनाओं के संचालन में किसी तरह की लापरवाही न हो। इसके लिए चेतावनी भी दी गई।
डीएम ने कृषि, सिचाई, उद्यान, पंचायत, बाल विकास एवं पुष्टाहार, मनरेगा, पशु चिकित्सा विभाग में संचालित विकास कार्यों व योजनाओं की वृहद समीक्षा की। डीएम ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बारिश से पहले ग्रामीण क्षेत्रों का पानी ड्रेन के माध्यम से निकलता है। साथ ही आगामी गर्मी को देखते हुए जनपद के सभी तालाबों में पानी भराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दिबियापुर से हरचंदपुर तक माइनर के किनारे काम कराने के निर्देश दिए। नगर निकायों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी के लिए रोजाना कूड़ा कलेक्शन की रिपोर्ट, कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगवाने को कहा। व्हाट्सएप ग्रुप बनाने व गाड़ियों के संचालक पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाने को कहा। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कर्मियों के माध्यम से फेशियल रिकॉग्नाइजेशन को पूरा कराएं।

पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पशु चिकित्साधिकारी खंड विकास अधिकारी से समन्वय कर आवारा गोवंशों को पकड़वाएं। उन्हें नजदीकी गोशालाओं में भिजवाएं। बैठक में सीडीओ संत कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, डीसी मनरेगा राम दुलार, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, बीएसए संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed