{"_id":"69b5a3ebaaf8c9867505ca2d","slug":"the-maximum-temperature-reached-37-degrees-in-march-itself-auraiya-news-c-211-1-aur1006-141276-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मार्च में ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मार्च में ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29- धूप से बचने के लिए गमछा ओढ़कर जाते युवक। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मार्च में ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रात में जहां लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। वहीं दिन के समय गर्मी अपना असर दिखा रही है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की रफ्तार करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम में नमी और हवा की हल्की गति के कारण वातावरण में बदलाव का असर साफ महसूस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इस प्रकार शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री का इजाफा देखा गया है। इससे पहले लगातार तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। इससे दिन में गर्मी महसूस की जा रही थी।
हालांकि शुक्रवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन शनिवार को फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। आसमान में बीच-बीच में हल्के बादल भी दिखाई दे रहे हैं। इससे मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।
Trending Videos