सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villager drowned while bathing in canal, search continues

Auraiya News: नहर में नहाने गया ग्रामीण डूबा, तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Villager drowned while bathing in canal, search continues
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना बेला क्षेत्र के गांव याकूबपुर के पास रविवार दोपहर एक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहर में नहाने के दौरान कानपुर देहात का एक ग्रामीण गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों तलाश की लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका।
Trending Videos

कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के महेंद्र नगर बंगाली कॉलोनी निवासी मजदूर विदान बंगाली (45) अपने दो साथियों शेखर और विवेक के साथ रविवार को बाइक से याकूबपुर नहर आया था। बताया जा रहा है कि तीनों नशे में थे। डमरपुर झाल के पास जब तीनों दोस्त नहर में नहाने के लिए उतरे तो पानी का बहाव तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहाने के दौरान शेखर और विवेक तो किसी तरह संघर्ष कर बाहर निकल आए लेकिन विदान बंगाली का संतुलन बिगड़ गया और वह देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया। साथियों को डूबता देख दोनों युवकों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

उधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बेला गंगा दास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को नहर में उतारा गया। पुलिस ने जाल डालकर और घंटों मशक्कत की, पर उसके बाद भी उसका पता नहीं चला। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि नहर में डूबने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बहाव तेज होने के कारण दिक्कत आ रही है, लेकिन प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed