{"_id":"697f973b5a2a52f6f801535f","slug":"25-lakh-weavers-and-45-thousand-women-will-benefit-from-the-exemption-in-taxes-on-textile-exports-through-she-mart-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-144822-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वस्त्र निर्यात पर टैक्स में छूट से ढाई लाख बुनकर, शी मार्ट से 45 हजार महिलाओं को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वस्त्र निर्यात पर टैक्स में छूट से ढाई लाख बुनकर, शी मार्ट से 45 हजार महिलाओं को होगा फायदा
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बजट देखते कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार के नौंवा आम बजट पेश किया। इस बजट से जिले की स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर करने की नींव पड़ी। बजट में वस्त्र निर्यात पर टैक्स में छूट का एलान किया गया। बुनकरों के कल्याण के लिए शुरू की गई महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना से जिले के 20 हजार बुनकरों को इसका लाभ मिलेगा। महिला उद्यमियों के लिए शी मार्ट योजना शुरू होने से समूह की लगभग 45 हजार महिलाओं को फायदा मिलेगा।
वहीं बजट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिली। भाजपा कार्यालय से लेकर घरों और दुकानों में भी लोग टीवी से चिपके रहे। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जा रहे बजट की एक-एक लाइन को ध्यान से सुनते रहे। इस दौरान किसी की उम्मीद परवान चढ़ी तो किसी की उम्मीदें धूमिल हुई।
डॉक्टरों के खाली पद भरने के आसार
जिला अस्पताल की क्षमता में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। इसके तहत रिक्त चल रहे पदों पर चिकित्सकों की तैनाती और सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। महिलाओं को छात्रावास की सुविधा मिलेगी। शीमार्ट के जरिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उद्यमी बनेंगी। वित्त मंत्री ने बजट में खेती को एआई से जोड़ने से उत्पादकता बढ़ाने, खेती में विविधता लाने, सिंचाई और उपज के बाद भंडारण की क्षमता मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस योजना से किसानों को लाभ होगा। इसके दायरे में सभी तरह के किसान आएंगे। कृषि के अच्छे तरीकों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा।
दवाएं सस्ती होने से 2500 कैंसर मरीजों को लाभ, ट्रामा सेंटर में बढ़ेंगी सुविधाएं
सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है। विकसित भारत के लक्ष्य को सामने रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1,06,530.42 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट रखा गया है। सरकार ने स्वास्थ्य को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक बताया है। इस बजट में कई बड़े एलान किए गए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। बजट में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए कैंसर समेत 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाने का एलान किया गया है। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 दवाओं पर से बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह हटा दी गई है। इस फैसले से जिले के करीब कैंसर मरीजों के लिए महंगी दवाएं सस्ती हो जाएंगी। इसके अलावा, 7 अन्य दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और स्पेशल मेडिकल फूड के निजी आयात पर भी ड्यूटी में छूट दी गई है। सरकार के इस फैसले से के लगभग 2500 कैंसर मरीजों को फायदा होगा। ट्रामा सेंटर की सुविधाएं भी मजबूत होंगी।
Trending Videos