सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman dies, her parents allege dowry harassment

Azamgarh News: विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies, her parents allege dowry harassment
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में दहेज उत्पीड़न में विवाहिता लोहरा निवासी अंकिता सिंह (23) पत्नी आनंद प्रकाश की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Trending Videos

मृतका के पिता संतोष सिंह निवासी बोहना जहानागंज ने बताया कि शनिवार सुबह 7:30 बजे अंकिता से फोन पर बात हुई थी, तब वह ठीक थी लेकिन, दोपहर 3:30 बजे अंकिता के ससुर दान बहादुर ने सूचना दी कि पुत्री की मौत हो गई है। जब परिवार लोहरा पहुंचा तो अंकिता का चेहरा काला पड़ गया था। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी पुत्री से दहेज के लिए नियमित रूप से मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के चाचा सूर्यमणि सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष ने हाल ही में कार खरीदने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी। अंकिता की शादी आनंद प्रकाश से 3 मई 2022 को हुई थी। दोनों के एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि परिजनों ने अतरौलिया थाने में तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed