{"_id":"697f981c83024d634200bbb5","slug":"aryan-defeated-shiva-in-wrestling-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-144804-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कुश्ती में आर्यन ने शिवा को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कुश्ती में आर्यन ने शिवा को दी पटकनी
विज्ञापन
कुश्ती में दांव आजमाते पहलवान। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
रानी की सराय। खरपत्तू पहलवान की पुण्यतिथि पर रविवार को खरपत्तू पहलवान सेवा समिति की ओर से विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हुई। जय बजरंग अखाड़ा, चंडई में हुआ आयोजन रामदयाल यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
प्रारंभिक मुकाबलों में आर्यन (चंडई) ने शिवा (बौरहवा बाबा) को पराजित किया। दूसरी कुश्ती में प्रदीप (चंडई) ने शानू (बौरहवा बाबा) को बाई-फॉल से हराया। वहीं हिमांशु (भगत सिंह खेल अकादमी) ने विशाल (बौरहवा बाबा) को पराजित किया।
इसके अलावा ज्ञान यादव (गोरखपुर), प्रवीण (वाराणसी), अजय (वाराणसी), अतुल (गोरखपुर), समर सिंह (आजमगढ़), विशाल (मऊ), निखिल (चकवारा), विजय शंकर, शिवम, जानी और विवेक सहित कई पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। दंगल की अंतिम कुश्ती वीरेश पहलवान (मेरठ) और शनि गिरि (वाराणसी) के बीच हुई।
इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने खरपत्तू पहलवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इसमें जिले सहित चंडई, बौरहवा बाबा, कदमघाट, भगत सिंह खेल अकादमी, मोहम्मदपुर, ठेकमा, मोजरापुर, चकवारा तथा मऊ, बलिया, गाजीपुर और वाराणसी से आए बाल एवं युवा पहलवानों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश यादव एवं अरविंद कुमार रहे।
संचालन राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव तथा अवधराज यादव श्रीराम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विश्वास यादव, इसरार अहमद, राजेंद्र प्रसाद यादव, विशुनदेव यादव, अवधेश यादव, विजय शंकर, लालचंद आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos