सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl dies after consuming poison, lover in custody

Azamgarh News: युवती की जहर खाने से मौत, प्रेमी हिरासत में

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after consuming poison, lover in custody
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासिनी प्रिया चौहान (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के भाई ने बताया कि प्रेमी से विवाद के बाद उसने जहर का सेवन कर लिया था।
Trending Videos

बलरामपुर गांव निवासी अजय चौहान ने बताया कि उसकी बहन प्रिया चौहान का करीब तीन-चार साल से एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर प्रिया को उसके प्रेमी ने रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रेमी ने प्रिया से मारपीट की। घटना के बाद प्रिया ने जहर का सेवन कर लिया। परिजनों को उनकी हालत बिगड़ने की जानकारी हुई और उन्हें शहर के सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शाम को प्रिया की मौत हो गई। परिजनों ने प्रेमी पर मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed