फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inauguration of the 65th Subrato Mukherjee State Football Competition

Azamgarh News: 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sun, 12 Jul 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the 65th Subrato Mukherjee State Football Competition
शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में उद्घाटन और सरस्वती वंदना पेश करती छात्राएं। श्रोत-विभाग
65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में हुआ।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल डॉ. राजेश कुमार आर्य और जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

हालांकि, लगातार बारिश के कारण मैदान में पानी भर जाने से पहले दिन कोई मुकाबला नहीं हो सका। उद्घाटन समारोह में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 13 जुलाई को होगा।
बताया कि रविवार के मुकाबले निर्धारित समय पर कराने के लिए मुबारकपुर और मुहम्मदाबाद गोहना के मैदानों के उपयोग पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed