फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two staff nurses arrested in illegal nursing home case.

Azamgarh News: अवैध नर्सिंग होम मामले में दो स्टाफ नर्स गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two staff nurses arrested in illegal nursing home case.
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवईलाडपुर स्थित अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम मामले में सरायमीर पुलिस ने शनिवार को दो स्टाफ नर्स रेनू विश्वकर्मा और रोशनी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई है। वहीं, नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अंगद पाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि 10 जुलाई को डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. आलेंद्र कुमार ने सरायमीर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि पवईलाडपुर स्थित डॉ. अंगद पाल के नर्सिंग होम का निरीक्षण करने पर परिजनों ने बताया था कि उनकी महिला मरीज का 12 फरवरी को इसी नर्सिंग होम में इलाज किया गया था।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान 10 जुलाई को उसकी मौत हो गई। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम संचालक डॉ. अंगद पाल गायब थे, जबकि स्टाफ नर्स रेनू विश्वकर्मा निवासी सोनवारा थाना रानी की सराय और रोशनी निवासी संजरपुर थाना सरायमीर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल में कोई वैध चिकित्सक कार्यरत नहीं था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील कर दिया था। एसीएमओ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पवईलाडपुर स्थित किराये के कमरे से दोनों स्टाफ नर्स रेनू विश्वकर्मा और रोशनी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी नर्सिंग होम संचालक डॉ. अंगद पाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed