सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student Dies Family Alleges Doctors Refused Treatment Due to Lack of Funds Road Blockade in azamgarh

UP: छात्र की मौत, परिजन बोले- पैसे के अभाव में डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज; शव सड़क पर रख चक्काजाम

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Mar 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: छात्र की मौत के बाद सड़क पर हंगामा और जाम कर रहे मामले की जानकारी मिलते ही मुबारकपुर थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। नाराज लोगों को समझाकर मामला शांत कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Student Dies Family Alleges Doctors Refused Treatment Due to Lack of Funds Road Blockade in azamgarh
आजमगढ़ में छात्र की मौत के बाद चक्काजाम करते नाराज लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मुबारकपुर थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखते समय हुई सड़क दुर्घटना में कक्षा नौ के छात्र की मौत से ग्रामीणों में रोष फैल गया। शनिवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने मुबारकपुर-सठियांव मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने छात्र का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपित महिला चालक की गिरफ्तारी तथा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

Trending Videos


बताते चलें कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर शुक्रवार को कार चलाना सीख रही एक महिला की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार शिवकुटी नूरपुर बुतात गांव निवासी शिवा पटवा (कक्षा नौ) अपने साथी के साथ गन्ने का जूस लेकर घर लौट रहा था।  टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल छात्र को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों का आरोप है कि पैसे के अभाव में डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया। इलाज में देरी के कारण छात्र की मौत हो गई। 

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह मुबारकपुर-सठियांव मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि कार चलाना सीख रही महिला को गिरफ्तार किया जाए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ समय से उपचार न करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed