{"_id":"69a2e630892607c6e0088d18","slug":"baghpat-eo-told-the-councilor-in-the-municipality-this-is-not-your-father-s-office-you-kept-on-snapping-t-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: 'तेरे बाप का ऑफिस नहीं है ये', नगर पालिका में ईओ ने की सभासद से तू-तड़ाक, देखते रहे चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: 'तेरे बाप का ऑफिस नहीं है ये', नगर पालिका में ईओ ने की सभासद से तू-तड़ाक, देखते रहे चेयरमैन
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 28 Feb 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर सभासद संजय रुहेल कर्मचारियों को लेकर धरने पर बैठ गए। ईओ केके भड़ाना गुस्से में आए और सबके सामने सभासद के साथ अभद्रता की।
सभासद से अभद्रता करते ईओ।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नगर पालिका के कर्मियों को लेकर धरने पर बैठे सभासद संजय रुहेला और ईओ केके भड़ाना में शनिवार को नोकझोंक हो गई। ईओ ने सभासद के साथ अभद्रता करते हुए कहा कि तेरे बाप का ऑफिस नहीं है ये, नेतागिरी कर रहा है। इस दौरान चेयरपर्सन राजुद्दीन भी कुछ नहीं बोले, बस केवल देखते रहे।
Trending Videos
बागपत नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय को लेकर कर्मचारियों और सभासदों ने नगर पालिका परिसर में शनिवार को धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि चेयरमेन और ईओ के बीच चल रही आपसी खींचतान का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धरने पर बैठे सभासद संजय रुहेला ने कहा कि पिछले तीन महीने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। चेतावनी दी है कि यदि आज ही बकाया मानदेय जारी नहीं किया गया, तो कल से शहर की पानी की सप्लाई ठप कर दी जाएगी।
ईओ केके भड़ाना धरनास्थल पर पहुंचे और सभासद संजय रुहेला को खरीखोटी सुनाई। तू-तड़ाक के लहजे में बात करते हुए कहा कि कर्मचारियों के वेतन बिल पर मैंने हस्ताक्षर कर दिए हैं, चेयरमैन के हस्ताक्षर होने बाकी है। सभासद पर कर्मियों को लेकर कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए का कि ये तेरे बाप का ऑफिस नहीं है। यहां पर काम करने वाले कर्मियों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। चेयरमैन साइन कर दें तो उनका वेतन खातों में पहुंच जाएगा। इस दौरान पास में खड़े चेयरमैन पूरा मामला देखते रहे। वहां आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। इसके बाद सभासद कर्मियों के साथ धरने पर बैठ गए।
