{"_id":"69d56dc8683dc4fddb0c0a99","slug":"family-members-of-a-young-woman-beat-a-couple-who-had-visited-the-collectorate-baghpat-news-c-28-1-bag1001-149677-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कलक्ट्रेट में आए प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कलक्ट्रेट में आए प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
-सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव का प्रेमी युगल सुरक्षा की गुहार लगाने कलक्ट्रेट में पहुंचा था, काफी देर तक हंगामा हुआ
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट में सुरक्षा की गुहार लगाने आए प्रेमी युगल पर युवती के परिजनों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों अपने परिजनों के साथ चले गए।
प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों में आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता चलने पर प्रेमिका के परिवार वाले विरोध कर रहे हैं। युवक बीएससी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि प्रेमिका नीट की तैयारी कर रही है। प्रेमी ने बताया कि दोनों शादी कर साथ रहना चाहते हैं लेकिन प्रेमिका के परिजनों से जान का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर मंगलवार को सुरक्षा की गुहार लगाने कलक्ट्रेट आए थे, तभी प्रेमिका के परिवार वाले भी वहां आ गए और पीटना शुरू कर दिया। कलक्ट्रेट में प्रेमी युगल की पिटाई होने पर हंगामा हो गया। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि तहरीर दिए बिना ही दोनों अपने परिजनों के साथ चले गए। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos