सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   4.26 lakh voters decreased in Bahraich, maximum names deleted in Sadar

Bahraich News: बहराइच में 4.26 लाख मतदाता घटे, सदर में सबसे ज्यादा कटे नाम

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
4.26 lakh voters decreased in Bahraich, maximum names deleted in Sadar
प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएम अक्षय त्रिपाठी।  - फोटो : प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएम अक्षय त्रिपाठी।
विज्ञापन
बहराइच। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने अंतिम सूची जारी कर दी। इसमें जिलेभर से 4 लाख 26 हजार 889 मतदाताओं के नाम कटे हैं। अब जनपद में कुल 22 लाख 21 हजार 435 मतदाता शेष रह गए हैं, जबकि पहले यह संख्या 26 लाख 48 हजार 344 थी।
Trending Videos



कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि अंतिम सूची में 12,12,609 पुरुष, 10,08,786 महिला तथा 40 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 2,981 मतदेय स्थल और 1,388 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 2,981 बीएलओ और 299 सुपरवाइजर ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनरीक्षण के दौरान 26,48,344 गणना प्रपत्र वितरित किए गए, जिनमें से 21,07,016 प्राप्त हुए, जबकि 5,41,328 प्रपत्र अप्राप्त रहे। जांच में इनमें 82,234 मृतक, 1,40,033 अनुपस्थित, 2,22,747 स्थानांतरित, 87,910 पहले से नामांकित तथा 8,404 अन्य श्रेणी के मतदाता पाए गए। इसके अतिरिक्त 5,41,214 मतदाताओं को मैपिंग न होने और अन्य विसंगतियों के चलते नोटिस जारी कर निस्तारण किया गया। डीएम ने बताया कि जनपद की अनुमानित जनसंख्या 47,25,886 है। पुनरीक्षण के दौरान जेंडर रेशियो 897 से घटकर 832 और ईपी रेशियो 56.03 से घटकर 47.01 हो गया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भी मौजूद रहे।

पयागपुर में सबसे कम नाम कटे
जिले में सबसे अधिक 90,508 मतदाताओं के नाम बहराइच सदर विधानसभा से हटाए गए हैं। वहीं सबसे कम 41,702 नाम पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से हटे हैं। इसके अलावा कैसरगंज विधानसभा में 61,969, महसी में 45,842, नानपारा में 72,138, बलहा में 66,571 और मटेरा में 47,474 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
नोटिस व सुनवाई के बाद बढ़े 1.14 लाख मतदाता
डीएम ने बताया कि 27 अक्तूबर 2025 को पुनरीक्षण शुरू होने से पहले जिले में कुल 26,48,344 मतदाता थे। प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 21,07,016 हो गई थी, जो नोटिस की सुनवाई के बाद अंतिम प्रकाशन में बढ़कर 22.21 लाख हो गई। नोटिस और सुनवाई के बाद 1 लाख 14 हजार 419 मतदाता बढ़े हैं।
नए मतदाता भी जुड़े
पुनरीक्षण के दौरान 1,33,245 फार्म-6 (नए मतदाता), 6,526 फार्म-7 (नाम विलोपन) और 37, 858 फॉर्म-8 (संशोधन) प्राप्त हुए। वहीं 13 एनआरआई मतदाताओं के फार्म-6ए भी निस्तारित किए गए।
बीएलए की यह रही स्थिति
जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 8,151 बीएलए नियुक्त हैं। इनमें भाजपा के 2,711, सपा के 2,671, बसपा के 2,711 और अपना दल के 58 बीएलए शामिल हैं।
विधानसभा वार कम हुए मतदाता
1. बहराइच सदर : 90,508
2. नानपारा : 72,138
3. बलहा : 66,571
4. कैसरगंज : 61,969
5. मटेरा : 47,474
6. महसी : 45,842
7. पयागपुर : 41,702
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed