{"_id":"69da515ba8b3051eff05f207","slug":"video-rapaiidaha-ralva-satashana-ka-mahaparabthhaka-na-kaya-narakashhanae-jaltha-sacalna-shanpr-hana-ka-umamatha-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुपईडीहा रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, जल्द संचालन शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपईडीहा रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, जल्द संचालन शुरू होने की उम्मीद
यूपी के बहराइच में रुपईडीहा क्षेत्र स्थित नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन, रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शनिवार को स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रुपईडीहा पहुंची। इसमें कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
महाप्रबंधक ने स्टेशन का सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के दृष्टिकोण से जायजा लिया। उनके साथ गौरव अग्रवाल (डीआरएम), सुमित कुमार, सफदर हुसैन, सत्य प्रकाश, अभय गुप्ता तथा ए पी कौलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि स्टेशन का ब्रॉडगेज कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है और कुछ ट्रेनों के संचालन के लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, मई माह में ट्रेन संचालन शुरू होने की संभावना है। इससे पहले प्री-सीआरएस और सीआरएस निरीक्षण भी पूरा किया जा चुका है। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में इस रेलवे लाइन के शुरू होने से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में रतन अग्रवाल, पार्वती वर्मा, अनिल अग्रवाल तथा शैलेश जायसवाल ने जल्द रेल सुविधा शुरू होने पर खुशी जताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।