{"_id":"69d944be7935de01340d2a54","slug":"chaos-for-gas-in-nanpara-bahraich-news-c-98-1-slko1009-147323-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नानपारा में गैस के लिए मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नानपारा में गैस के लिए मची अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
नानपारा में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन।
- फोटो : नानपारा में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन।
विज्ञापन
नानपारा। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली, लेकिन उनकी समस्याएं कम नहीं हुईं। पिछले तीन दिनों से सिलिंडर का लोड न आने के कारण गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सिलिंडर का लोड पहुंचते ही गैस एजेंसी पर लंबी कतारें लग गईं। तेज धूप और भीषण गर्मी में घंटों खड़े रहने के बावजूद कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस बुकिंग और वितरण की रफ्तार बेहद सुस्त है। घंटों लाइन में लगने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा कठिनाई हो रही है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर न तो छाया की व्यवस्था है और न ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस इंतजाम। मौके पर मौजूद राजेश कुमार, नागेंद्र और विशंभर ने बताया कि वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की भारी कमी है। उचित प्रबंधन न होने के कारण अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है और लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। मौके पर मौजूद राजेश कुमार, नागेंद्र और विशंभर ने बताया कि वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की भारी कमी है। उचित प्रबंधन न होने के कारण अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है और लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने गैस वितरण व्यवस्था में सुधार करने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
Trending Videos