सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Protest against Assam Chief Minister, effigy burnt

Bahraich News: असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Protest against Assam Chief Minister, effigy burnt
बहराइच में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।  - फोटो : बहराइच में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
बहराइच। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने शहर के मुख्य बाजार में पीपल चौराहे पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंककर निंदा की।
Trending Videos


कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के सभागार में एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट की ओर प्रस्थान किया। इसी दौरान मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें पीपल चौराहे पर रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने वहीं नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में असम के दौरान मुख्यमंत्री ने मर्यादाओं की सीमाएं लांघते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के विरुद्ध भी पुलिस का दुरुपयोग कर उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के महासचिव हमजा शफीक ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। धरने के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पीपल चौराहे पर ही मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। रवि कुमार श्रीवास्तव, राजन शर्मा, शाहिद जमील खान, विनय सिंह, अब्दुल्ला शाहिद, अभिषेक गुप्ता, शेख जकरिया शेखू, वसी मेहदी, पूजा भारती, अतुलवीर सिंह, करुणेश त्रिवेदी, दुलारे यादव, हलीम अहमद समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed