{"_id":"69d946cc45e09b05c40acbf7","slug":"rare-pangolin-spotted-in-katarniaghat-tourists-thrilled-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-147312-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कतर्नियाघाट में दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, गदगद हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कतर्नियाघाट में दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, गदगद हुए सैलानी
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में विचरण करता पैंगोलिन।
- फोटो : कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में विचरण करता पैंगोलिन।
Link Copied
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को दुर्लभ पैंगोलिन देखने को मिला। इससे वे गदगद नजर आए। बहराइच शहर के मोहल्ला अकबरपुरा निवासी रवि पांडे अपने परिवार के साथ ‘फ्रेंड्स ऑफ कतर्नियाघाट’ के बीडी लखमानी के साथ सफारी पर निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बंधा रोड से होते हुए महादेवा ताल के पास पहुंची, तभी तालाब के किनारे उन्हें दुर्लभ पैंगोलिन दिखा। इससे सभी लोग उत्साह से भर गए और पैंगोलिन की तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं।
Trending Videos
वन्यजीव एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पैंगोलिन एक बेहद अनोखा और दुर्लभ स्तनधारी जीव है। इसके शरीर पर केराटिन से बने कठोर शल्क (स्केल) होते हैं, जो इसे बाहरी हमलों से बचाते हैं। यह जीव मुख्य रूप से जंगलों, घास के मैदानों और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी जीभ काफी लंबी होती है, जिससे यह दीमक और चींटियों को आसानी से पकड़कर खाता है। खतरा महसूस होने पर अपने शरीर को गेंद की तरह गोल कर लेता है। मांस और पारंपरिक दवाओं के लिए इसके अवैध शिकार के चलते दुनियाभर में इसकी संख्या तेजी से घटती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।