पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Body of young woman who jumped into canal found 6 km away.

Bahraich News: नहर में कूदी युवती का छह किमी दूर मिला शव

Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Body of young woman who jumped into canal found 6 km away.
युवती का दूसरे दिन शव मिलने के बाद जमा भीड़। 
मिहींपुरवा। प्रेमी से विवाद के बाद सोमवार को सरयू नहर में कूदी युवती का शव मंगलवार सुबह घटनास्थल से करीब छह किमी दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, मोतीपुर के गुजरना गांव निवासी शेख शारिफ सोमवार शाम अपनी परिचित जरही रोड, मिहींपुरवा निवासी काजल (25) के साथ सरयू नहर स्थित बिचपरी पुल पर गए थे। इसी दौरान दोनों में विवाद होने पर काजल नहर में कूद गई थी।
विज्ञापन

उसे बचाने में नाकाम होने पर शेख शारिफ ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार देर शाम तक खाेजबीन में सफलता न मिलने पर मंगलवार सुबह एनडीआरएफ ने नहर में खोज अभियान शुरू किया। इसी दौरान घटनास्थल से करीब छह किमी दूर जोगिनिया पुल के पास ग्रामीणों ने नहर में एक युवती का शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान काजल के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed