{"_id":"6a44e55a265f79edc902434c","slug":"video-video-dhal-nagaugdha-ka-bca-pakasa-ka-farara-aarapaya-ka-ghara-para-casapa-haii-karata-ka-natasa-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ढोल-नगाड़ों के बीच पॉक्सो के फरार आरोपियों के घरों पर चस्पा हुई कोर्ट की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ढोल-नगाड़ों के बीच पॉक्सो के फरार आरोपियों के घरों पर चस्पा हुई कोर्ट की नोटिस
नवाबगंज (बहराइच)। पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को नवाबगंज पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ गांव पहुंचकर दोनों आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा की। पुलिस ने ग्रामीणों के सामने आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
थाना नवाबगंज के पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद आरोपी ग्राम मिर्जापुर तिलक भटपुरवा निवासी इरशाद एवं दिनेश लंबे समय से फरार चल रहे हैं।न्यायालय ने फरार आरोपियों के खिलाफ उद्घोषणा की तामील करते हुए आरोपियों के आवास पर नोटिस चस्पा कर चेतावनी देने का आदेश दिया था। प्रभारी निरीक्षक रामनरेश ने बताया कि उसी के तहत ढोल नगाड़ों और एनाउंसमेंट के साथ दोनों आरोपियों के घरों पर बुधवार को नोटिस चस्पा की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी भी दी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार संपत्ति कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।