पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Transporter murdered with a sharp-edged weapon in Nanpara.

Bahraich News: नानपारा में ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 01 Jul 2026 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Transporter murdered with a sharp-edged weapon in Nanpara.
ट्रांसपोर्ट व्यवसायी व सीएचसी पर जमा भीड़।
नानपारा। नानपारा कोतवाली इलाके में सोमवार रात ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय कुमार द्विवेदी (56) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि अजय को एक दोस्त ने फोन कर घर से बुलाया था, जिसके कुछ घंटे बाद उनका लहूलुहान शव नहर किनारे मिला। पुलिस हत्या के हर पहलू की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन



बेलदारन टोला निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय कुमार द्विवेदी सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले थे। पत्नी सुधा द्विवेदी के अनुसार शाम करीब सात बजे गिरंट बाजार, नवाबगंज निवासी समीर खान का फोन आया था। उसने अजय को सिसवारा गांव स्थित मथुरा मोड़ पर मिलने के लिए बुलाया था। दोनों के बीच पुरानी दोस्ती थी, इसलिए वह घर से निकल गए।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक रात करीब 9:40 बजे अजय का फोन आया। उन्होंने एक क्यूआर कोड पर कुछ रुपये भेजने की बात कही। इसके कुछ देर बाद सिसवारा निवासी एक युवक, जिसे लोग हाफिज के नाम से जानते हैं, उसने अजय के परिचित को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो अजय नहर किनारे लहूलुहान पड़े मिले। उनके सिर और शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नानपारा पंहुप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक के बड़े भाई एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी ने बताया कि अजय के शरीर पर मिले गहरे जख्मों से स्पष्ट है कि उनकी हत्या की गई है। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। पत्नी सुधा द्विवेदी ने घटना में समीर खान पप्पू सहित लखीमपुर और सीतापुर के कुछ लोगों की संलिप्तता की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


-------इनसेट-----
हर पहलू की हो रही जांच

क्षेत्राधिकारी नानपारा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगा दी गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी व सीएचसी पर जमा भीड़।

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी व सीएचसी पर जमा भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed