{"_id":"6a440da5e68257a39a0f7484","slug":"major-racket-involving-narcotic-drugs-under-the-guise-of-an-ayurvedic-store-busted-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-152230-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आयुर्वेदिक स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आयुर्वेदिक स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब
विज्ञापन
गिरफ्तार स्टोर संचालक व बरामद नशीली दवाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा। नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में पुलिस और औषधि प्रशासन ने संयुक्त छापे में एक आयुर्वेदिक स्टोर से 2,349 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप, 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल सहित आठ प्रकार की नियंत्रित एवं प्रतिबंधित दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि सीमा पर नशीली दवाओं के कारोबार की सूचना लगातार मिल रही थी। इस पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुंप सिंह के पर्यवेक्षण में औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण तथा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत की संयुक्त टीम ने सोमवार देर शाम स्टेशन रोड स्थित आदर्श आयुर्वेदिक औषधि स्टोर पर छापा मारा।
जांच के दौरान स्टोर संचालक केवलपुर निवासी आदित्य कुमार मिश्रा वैध लाइसेंस और अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी में आठ बोरियों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नियंत्रित दवाएं बरामद हुईं। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद दवाओं को सील कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि अब यह जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित दवाओं की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और इसका वितरण किन लोगों तक किया जा रहा था। पूरे नेटवर्क की जांच कर उससे जुड़े लोगों को भी पकड़ा जाएगा। इसके साथ ही नेपाल सीमा से सटे इलाके में निगरानी और बढ़ा दी गई है।
छापे में इनकी हुई बरामदगी
2,349 बोतल (100-100 एमएल) कोडीनयुक्त कफ सिरप
12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल
4.510 किलोग्राम निट्राजेट पीएम-10 टैबलेट
698 निट्राजोहम-10 एचएम टैबलेट
257 निटकोर-10 टैबलेट
509 एल्फ्राजोल टैबलेट
4 बोतल (400 एमएल) चोको डीएक्स कोडीनयुक्त कफ सिरप
64 एसपीएएस-वन कैप्सूल