सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Owaisi calls for change in UP by 2027 from Bahraich says Matera is not personal fiefdom of any family

UP Politics: बहराइच से ओवैसी का 2027 का चुनावी शंखनाद, बोले- मटेरा किसी परिवार की जागीर नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 14 Jun 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार

ओवैसी ने बहराइच से 2027 में यूपी में बदलाव का आह्वान किया। कहा कि मटेरा किसी परिवार की जागीर नहीं है। अपने संबोधन में एनकाउंटर और मुस्लिम प्रतिनिधित्व को मुद्दा बनाया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Owaisi calls for change in UP by 2027 from Bahraich says Matera is not personal fiefdom of any family
जनसभा को संबोधित करते एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बहराइच की मटेरा विधानसभा से चुनावी बिगुल फूंक दिया। शंकरपुर चौराहे पर आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने स्थानीय राजनीति से लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों तक पर तीखे सवाल उठाए। हजारों समर्थकों की मौजूदगी में ओवैसी ने कहा कि मटेरा किसी एक परिवार की जागीर नहीं है। क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है।





ओवैसी ने कहा कि पिछले करीब 25 वर्षों से एक ही परिवार क्षेत्र की राजनीति पर प्रभाव बनाए हुए है, लेकिन आम मुसलमानों और कमजोर वर्गों की आवाज विधानसभा तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने लोगों से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को 2027 में विधायक बनाकर भेजने की अपील करते हुए कहा कि इससे मटेरा और बहराइच के लोगों की आवाज मजबूती से उठाई जा सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में बदलाव का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी ने उठाया एनकाउंटरों का मुद्दा

अपने भाषण में ओवैसी ने प्रदेश में हो रहे एनकाउंटरों का मुद्दा भी उठाया। कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में हजारों एनकाउंटर हुए हैं। इसमें कई निर्दोष लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भारतीय संविधान किसी भी धर्म, जाति या वर्ग के साथ भेदभाव की अनुमति नहीं देता और कानून का राज सभी के लिए समान होना चाहिए।

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि लोकतंत्र में न्याय और समान अवसर हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि वंचित और अल्पसंख्यक वर्गों की समस्याओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। सभा के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और बार-बार नारेबाजी होती रही।

कार्यक्रम में जूही राजा, सिद्दीकी अनवर उल हसन, अब्दुल मन्नान, जिला अध्यक्ष फिरोज बागवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छह घंटे इंतजार के बाद पहुंचे ओवैसी

जनसभा का समय दोपहर एक बजे निर्धारित था, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी शाम करीब सात बजे सभा स्थल पहुंचे। पहले उनके चार बजे पहुंचने की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद सैकड़ों समर्थक दोपहर से ही कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। ओवैसी के पहुंचते ही समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed